सावधान! जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक फटा, व्यापारी की चीखें सुन दौड़े लोग, मोबाइल ब्लास्ट ने मचाई अफरा-तफरी

Image credit: Internet

Jodhpur Mobile Blast: जोधपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यापारी की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक धमाके के साथ फट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोबाइल में पहले तेज गर्मी महसूस हुई और कुछ ही क्षणों बाद उसमें विस्फोट हो गया. धमाके के बाद मोबाइल से आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे व्यापारी की जांघ और हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से झुलस गईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए आग बुझाई और घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. शुरुआती आशंका मोबाइल बैटरी के ओवरहीट होने या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि खराब बैटरी, लोकल चार्जर या लंबे समय तक अत्यधिक गर्मी में मोबाइल रखने से ऐसे हादसे हो सकते हैं.   Read More ...

free visitor counters