खीरी के गोला गोकर्णनाथ में नगर पालिका की लाइब्रेरी छात्रों के लिए बना पढ़ाई का बेहतर ठिकाना, मिल रही ये सुविधा

Image credit: Internet

Lakhimpur News: गोला गोकर्णनाथ शहर में नगर पालिका कार्यालय के पास संचालित पुस्तकालय छात्रों के लिए पढ़ाई का बेहतर ठिकाना बन रहा है. नगर पालिका की ओर से संचालित इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. लाइब्रेरी में वाई-फाई की सुविधा, पीने के लिए ठंडा पानी, बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था और पढ़ने के लिए पुस्तकों की सुविधा उपलब्ध है. इन सुविधाओं का लाभ छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शैक्षिक तैयारियों के लिए उठा रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters