Alwar News: शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

Image credit: Internet

Alwar Rape Case: अलवर में एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक, उसकी मुलाकात मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के सिलसिले में राहुल भुगरा से हुई थी. आरोप है कि दस्तावेजों के बहाने राहुल ने उसे कई बार बुलाया और पत्नी से तलाक की बात कहते हुए शादी का भरोसा दिलाया. महिला का आरोप है कि एक होटल में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया गया और वीडियो बना लिया गया. इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर अलग-अलग जगहों, गाड़ियों और घर में भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. महिला ने राहुल के भाई डॉ. सागर अरोड़ा पर भी दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है.   Read More ...

free visitor counters