Kota News: कोटा में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार, परिवार का नाम केस से हटाने के बदले मांग रहा था रकम, ACB ने दबोचा
Kota ACB Trap: कोटा में एसीबी ने नयापुरा थाने में तैनात एएसआई रविंद्र सिंह यादव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एएसआई ने मारपीट और लड़ाई-झगड़े के एक मामले में परिवादी, उसके माता-पिता और भाई का नाम हटाने तथा केस को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांगी थी. शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही परिवादी से 35 हजार रुपए ले चुका था और इसके बाद 30 हजार रुपए और मांग रहा था. परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत की. सत्यापन में रिश्वत की मांग सही पाए जाने के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई. नयापुरा कोर्ट परिसर के गेट नंबर-3 के सामने परिवादी ने 15 हजार रुपए दिए, तभी एएसआई टीम ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया. आरोपी की रात थाने की बैरक में बीती और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail