लखीमपुर में दो महीनें से जारी है शारदा नदी का कटान, प्राचीन मंदिर समेत 40 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई, ग्रामीणों का छलका दर्द

Image credit: Internet

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का जलस्तर घटने से कटान तेज हो गया है. गोला तहसील क्षेत्र के रूरा सुल्तानपुर गांव में शारदा नदी का कटान ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. यहां देखते ही देखते प्राचीन दुर्गा मंदिर नदी की धारा में समा गया. ग्रामीणों के मुताबिक, मंदिर काफी पुराना था और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे. लोग मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगते थे. अब शारदा नदी का कटान धीरे-धीरे मंदिर को भी अपने आगोश में ले गया, जिससे ग्रामीणों में दुख और चिंता का माहौल है.   Read More ...

free visitor counters