गर्मी से बचने का देसी तरीका: हैदराबाद की बाजरा अंबली, ठंडक और सेहत का आसान समाधान, देखें वीडियो

Image credit: Internet

Traditional Summer Drink Of Hyderabad : हैदराबाद में बढ़ती गर्मी के बीच लोग अब राहत के लिए पारंपरिक देसी उपायों की ओर लौट रहे हैं. इसी कड़ी में दक्षिण भारत का खास ड्रिंक ‘बाजरा अंबली’ एक बार फिर चर्चा में है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मियों का यह पारंपरिक पेय न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. बाजरे और छाछ से तैयार यह ड्रिंक आयरन, फाइबर और प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर को हाइड्रेट बनाए रखता है. कभी गरीबों का पेय माने जाने वाला अंबली अब बड़े रेस्टोरेंट्स तक पहुंच चुका है. आसान विधि और सस्ती सामग्री के साथ बनने वाला यह ड्रिंक गर्मी में लू से बचाव का असरदार तरीका बनता जा रहा है, जिसे हर वर्ग के लोग पसंद कर रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters