गर्मी में करें खीरे की खेती, पूसा के कृषि एक्सपर्ट ने वैरायटी से लेकर बुआई तक का बताया तरीका

Image credit: Internet

गर्मी में खीरे की बड़ी डिमांड रहती है. इससे उन किसानों की आय बढ़िया हो जाती है जो समय रहते खीरे की खेत कर लेते हैं. आप भी खीरे की खेती करना चाहते हैं तो वो तो इसके लिए फरवरी से मार्च का समय सही माना जाता है लेकिन, अभी भी देरी नहीं हुई है. सिर्फ इतना अंतर है कि आप अगैती खेती का लाभ नहीं ले पाएंगे. अगैती खेती से किसानों को यह फायदा हो जाता है कि उन्हें शुरुआत से ही फसल का दाम मिल जाता है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के वैज्ञानिकों की मानें तो वह नॉर्थ बिहार के किसानों को पूसा संजोग, बालम खीरा, सुवर्णा अगैती और स्वर्ण शीतल किस्मों की खेती करने की सलाह देते हैं. कृषि एक्सपर्ट पूसा संजोग वैरायटी को ज्यादा बेहतर बताते हैं. इस वैरायटी को समस्तीपुर में ही तैयार किया गया है. इस वजह से यह वैरायटी स्थानीय जलवायु में अनुकूल होने के कारण बेहतर उत्पादन देती है.   Read More ...

free visitor counters