Video: मामूली नहीं है यह फल! आंखों की रोशनी और शुगर के लिए है रामबाण; सिर्फ इतने दिन ही रहेगा उपलब्ध

Image credit: Internet

Cape Gooseberry Benefits: लौहनगरी के बाजारों में इन दिनों पीले रंग के नन्हे रसभरी (Cape Gooseberry) फल ने धूम मचा रखी है. बिष्टुपुर और साकची जैसे प्रमुख फल बाजारों में इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि ₹200 प्रति किलो होने के बावजूद यह हाथों-हाथ बिक रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह साल में केवल 40 से 45 दिनों के लिए ही बाजार में नजर आता है. फल विक्रेताओं के अनुसार इस खास फल की खेप विशेष रूप से बिहार से मंगवाई जा रही है. खट्टे-मीठे स्वाद वाली रसभरी में विटामिन A और C की प्रचुर मात्रा होती है. जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और इम्यूनिटी को लोहे जैसा मजबूत बनाने में कारगर है. यह फल केवल स्वाद के लिए नहीं, बल्कि दवा के रूप में भी पसंद किया जा रहा है. डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह रामबाण माना जाता है. साथ ही भीषण गर्मी में यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाकर त्वचा पर प्राकृतिक निखार लाता है. अगर आप भी इसका स्वाद चखना चाहते हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि इसका सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है.   Read More ...

free visitor counters