लगता है ब्रह्मोस की मार भूल गया पाकिस्तान, फिर खड़ा किए आतंकी कैंप, देखिए VIDEO
Pakistan Rebuilding Terror Camps Video: ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर पाकिस्तान की एक बार फिर आतंकियों को पनाह देने वाली सच्चाई सामने आई है. न्यूज18 इंडिया के पास मौजूद एक्सक्लूसिव सैटेलाइट तस्वीरों में बहावलपुर और पीओके के कोटली इलाके में नए बंकर और आतंकी ठिकानों के निर्माण के संकेत मिले हैं. ये वही इलाके हैं, जहां पिछले साल भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आतंकी अड्डों को तबाह किया था. राजौरी सेक्टर की एलओसी से दिख रहे कोटली इलाके में फिर से गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान तबाह हुए ढांचों को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail