दावत में चले लात घूंसे, कुर्सियां फेंक-फेंककर एक दूसरे को मारने लगे लोग, वीडियो हुआ वायरल

Image credit: Internet

शादियों में अक्सर विवाद हो जाता है, पर जब बात इतनी बढ़ जाए कि लात-घूंसे चलने लगें और लोग एक दूसरे पर कुर्सियां फेंक-फेंककर मारने लगें, तब समझा जा सकता है कि स्थिति ज्यादा ही बिगड़ गई है. ऐसा ही नजारा इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @yaaro_ka_yaar_rk पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें लोग दावत में एक दूसरे से लड़ते नजर आ रहे हैं. यही नहीं, वे एक दूसरे पर कुर्सियां तक फेंक रहे हैं. वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)   Read More ...

free visitor counters