अलवर के किसानों ने बदल दिया खेती का खेल; अब खुद तैयार कर रहे प्याज का बीज, बढ़ेगा मुनाफा
Alwar News: अलवर और खैरथल-तिजारा जिले के किसान इन दिनों प्याज के बीज तैयार करने में जुटे हुए हैं. जिले की मशहूर लाल प्याज की खेती अब किसानों के लिए सिर्फ फसल नहीं बल्कि कमाई का बड़ा जरिया बनती जा रही है. पहले जहां किसान दूसरे राज्यों से महंगा बीज खरीदने को मजबूर थे, वहीं अब किसान खुद ही प्याज का कण तैयार कर उससे बीज बना रहे हैं. किसानों का कहना है कि 1 किलो प्याज के कण से 5 से 6 क्विंटल तक बीज तैयार हो जाता है, जिससे लागत कम और मुनाफा ज्यादा मिलता है.किसानों ने बताया कि फरवरी में लगाए गए कण अब तैयार हो चुके हैं और उन्हें खेतों से निकालकर सुखाया जा रहा है. इसके बाद जुलाई से बाजार में बीज बेचना शुरू किया जाएगा. खास बात यह है कि अब किसान ऑर्गेनिक खेती की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं. रासायनिक खादों की जगह गाय, भैंस, भेड़ और बकरी के मल-मूत्र से तैयार जैविक खाद का इस्तेमाल किया जा रहा है. किसानों का मानना है कि इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. कृषि विभाग के अनुसार जैविक खेती से लागत घटेगी और किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी. Read More ...
Related posts
Indian Navy Recruitment: 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में नौकरी कैसे मिलेगी?
डोपिंग माफिया पर होगा फुल एक्शन, सरकार एंटी-डोपिंग कानून में करेगी बदलाव
अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस: चीनी या फिर गुड़…किसकी चाय अच्छी और हेल्दी होती है?
ये है भारत का सबसे एडवांस गांव, हर घर में लगा है एसी, फिर भी नहीं आता बिजली बिल!
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail