Video: बेचारा नहीं, बाजीगर कहिए! पत्नी के आइडिया ने चमकाई किस्मत, खड़ा किया 40 लाख का स्टार्टअप
अक्सर कहा जाता है कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है. पूर्णिया के खुशकीबाग निवासी अभिनव शाह के मामले में यह बात पूरी तरह सच साबित हुई. दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में ₹10 लाख के पैकेज पर काम करने वाले अभिनव आज अपनी पत्नी के एक आईडिया की बदौलत सफल उद्यमी बन चुके हैं. अभिनव की पत्नी बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. उनकी सलाह पर अभिनव ने साल 2023 में वर्मी कंपोस्ट (जैविक खाद) का स्टार्टअप शुरू किया. शुरुआत में उन्हें खेती का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन अपने मैनेजमेंट कौशल और पत्नी के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने इस बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. आज अभिनव हर महीने 100 मीट्रिक टन वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन कर रहे हैं और उनका सालाना टर्नओवर ₹40 लाख के पार पहुंच गया है. खास बात यह है कि वे स्थानीय पशुपालकों से गोबर खरीदकर खाद तैयार करते हैं. जिससे 25 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. अभिनव का यह सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो नौकरी छोड़कर कुछ नया करना चाहते हैं. Read More ...
Related posts
गोवा थार एक्सीडेंट में नया मोड़, युवक गिरफ्तार, चश्मदीद बोला- लड़की चला रही थी
पार्टी को नए खून और नई सोच की जरूरत- डीके शिवकुमार; क्या है इस बयान के मायने?
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail