Pawan Khera Case: पवन खेड़ा को फिर नहीं मिली अग्रिम जमानत… गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका

Image credit: Internet

Pawan Khera Case: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां उन्हें हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है. यह पूरा मामला असम पुलिस की उस FIR से जुड़ा है, जो कथित तौर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईया शर्मा से जुड़े एक केस के आधार पर दर्ज की गई थी. इसी केस में पवन खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी राहत की मांग को स्वीकार नहीं किया. इससे पहले भी यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था, जहां से उन्हें गुवाहाटी हाईकोर्ट जाने की सलाह दी गई थी. लेकिन अब गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले के बाद पवन खेड़ा की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं पर विचार किया और याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट रूप से राहत देने से इंकार कर दिया.   Read More ...

free visitor counters