West Bengal Chunav: मीटिंग से मैदान तक… क्या पहले फेज में BJP का दांव सही बैठा?
Amit Shah Press Conference: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच बीजेपी की रणनीति और दावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब पार्टी के अंदरूनी प्लान और ग्राउंड स्ट्रैटेजी की झलक भी सामने आने लगी है. वरिष्ट पत्रकार समीर चौगांवकर के मुताबिक, चुनाव घोषित होते ही अमित शाह ने दिल्ली में एक अहम बैठक की थी, जिसमें बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. इस बैठक में साफ तौर पर टारगेट सेट किया गया था कि पहले चरण की 152 सीटों में से बीजेपी को 100 से ज्यादा सीटें जीतनी हैं. दरअसल, 2021 के चुनाव में इन्हीं 152 सीटों में से 59 सीटें बीजेपी ने जीती थीं, जिससे यह इलाका पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है. यही वजह है कि इस बार पार्टी ने अपनी पूरी ताकत इन्हीं सीटों पर झोंक दी है. बताया जा रहा है कि बूथ मैनेजमेंट से लेकर ग्राउंड लेवल पर संगठन को मजबूत करने तक, हर स्तर पर खास रणनीति बनाई गई. सुनील बंसल ने संगठन को धार दी, वहीं भूपेंद्र यादव लगातार फीडबैक लेकर रणनीति को अपडेट करते रहे. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail