PHOTOS: चुनाव प्रचार के बीच PM मोदी ने जब थामा कैमरा, लेंस पर उतर आई प्रकृति, दुनिया को दिखाई बंगाल की खूबसूरती

Image credit: Internet

PM Modi Photography: पूरे देश की निगाहें इन दिनों पश्चिम बंगाल पर टिकी है. विधानसभा चुनाव के बाकी बचे चरण के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है. आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी जारी है. प्रदेश में सक्रिय राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक अपनी पार्टी के एजेंडों को जनता तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. इन सबके बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दूसरे पहलू से देश और दुनिया के लोगों को अवगत कराया. पीएम मोदी हाथों में कैमरा थामकर हुगली नदी की सैर पर निकल गए. इस मौके पर उन्‍होंने नौकायन का लुत्‍फ उठाया. साथ ही हुगली और पश्चिम बंगाल की खूबसूरती से लोगों को रूबरू कराया. (सभी तस्‍वीरें PM मोदी के X अकाउंट से साभार)   Read More ...

free visitor counters