खेती का नया ट्रेंड, धान-गेहूं नहीं...अब किसान उगा रहे फूल, रोज हो रहा 1 हजार रुपये का मुनाफा

Image credit: Internet

फूलों की खेतीः चित्रकूट अब आस्था के साथ खेती में नवाचार की मिसाल बन रहा है. यहां के किसान गेहूं-धान छोड़कर फूलों की खेती अपना रहे है, क्योंकि मंदिरों में रोज फूलों की बड़ी मांग रहती है. डीलौरा गांव के किसान राम कुशवाहा 2014 से गुलाब और गेंदा उगा रहे है. उनके खेत में करीब 10 हजार गुलाब के पौधे है. जिनसे नियमित आमदनी हो रही है. एक एकड़ में लगभग 1200 पौधे लगाए जा सकते है. देसी और चाइनीज किस्म के गुलाब अलग-अलग समय पर बिकते है. फूल सीधे मंदिरों, बाजार और शादी-विवाह में बिक जाते है. जिससे भंडारण की जरूरत नहीं पड़ती. राम कुशवाहा रोज करीब 1000 रुपये तक मुनाफा कमा रहे है. जिससे उनकी आय स्थिर और बेहतर हुई है.   Read More ...

free visitor counters