कोच्चि हिट एंड रन केस में जज पर केस दर्ज, 100KM की रफ्तार से नाबालिग बेटे ने दौड़ाई थी कार

Image credit: Internet

केरल के कोच्चि में हिट एंड रन मामले में पुलिस ने एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को आरोपी बनाया है. आरोप है कि उनके 17 वर्षीय बेटे ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से मर्सिडीज चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मार दी. हादसे में 55 साल के जयबालकृष्णन की मौत हो गई. घटना 25 अक्टूबर की तड़के चेरानल्लूर इलाके में हुई थी. पुलिस ने कार के रजिस्टर्ड मालिक होने के आधार पर जज के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199A के तहत कार्रवाई की है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ प्रक्रिया में संबंधित जिला न्यायपालिका और केरल हाई कोर्ट को सूचना देना शामिल है. मामले की जांच जारी है.   Read More ...

free visitor counters