Aaj Ka Mausam: 140KM की हवा के साथ चक्रवात अर्नब का कहर, यूपी-बिहार से दिल्ली तक मंडराया खतरा, 25 राज्यों में IMD अलर्ट

Image credit: Internet

IMD Today Weather: 27 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत 25 राज्यों के लिए बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब 27 अक्टूबर तक बेहद गंभीर रूप ले सकता है. इसके 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट पर लैंडफॉल की आशंका है. लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों पर खास नजर है. इस खबर में जानिए राज्यों के मौसम का पूरा हाल.   Read More ...

free visitor counters