363 शहीदों की याद में लगा मेला, लाखों-करोड़ों के गहने पहनकर पहुंचीं बिश्नोई महिलाएं

Image credit: Internet

जोधपुर के खेजड़ली गांव में 363 शहीदों की याद में आयोजित शहीदी मेले में इस बार बिश्नोई समाज की महिलाओं का शाही अंदाज देखने को मिला. महिलाएं भारी-भरकम सोने के हार, कंगन, झुमके और अन्य आभूषण पहनकर मेले में पहुंचीं. कई महिलाओं की ज्वेलरी लाखों रुपये की थी, जबकि कुछ के गहनों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये तक बताई गई. मेले में राजस्थान के अलग-अलग जिलों के साथ हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश से भी लोग पहुंचे. हवन और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के साथ 363 बलिदानियों को याद किया गया. खेजड़ली की शहादत आज भी पर्यावरण संरक्षण की मिसाल मानी जाती है.   Read More ...

free visitor counters