राम जन्म से वनवास तक की कहानी होगी जीवंत, अयोध्या में 7D तकनीक से होगा अद्भुत प्रदर्शन, जानें

Image credit: Internet

अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में प्रभु श्रीराम की जीवन लीला को 7D तकनीक से दिखाया जाएगा. 20 गैलरी विकसित की जा रही हैं, जिसमें राम जन्म, विवाह और वनवास के प्रसंग होंगे. अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि संग्रहालय में कुल 20 वीथिकाएं यानी गैलरी विकसित की जा रही हैं. संग्रहालय में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को राममय वातावरण का अनुभव कराने की योजना है. स्वागत पटल, रिसेप्शन और सोवेनियर ब्लॉक से प्रवेश करने के बाद श्रद्धालुओं के साथ राम कथा का क्रम आगे बढ़ता जाएगा.   Read More ...

free visitor counters