आजमगढ़ में आवारा कुत्तों के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए बनेगा ABC सेंटर, नगर पालिका परिषद नें भेजा 1 करोड़ का प्रस्ताव

Image credit: Internet

आजमगढ़ में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बृजेश कुमार का कहना है कि शासन की प्राथमिकताओं और माननीय न्यायालय के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आजमगढ़ में एक एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर स्थापित करने की तैयारी की गई है. इसके लिए नगर पालिका की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को 1 करोड़ रुपये का विस्तृत वित्तीय प्रस्ताव भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि यह विषय न्यायालय के आदेशों से आच्छादित है और जनसुरक्षा का अहम मामला है, इसलिए इसी माह बजट जारी होने की पूरी संभावना है.   Read More ...

free visitor counters