कुदरत का कहर: आंधी और ओलों ने छीना किसानों का निवाला! यूपी-पंजाब में गेहूं की फसल 70 फीसदी तक बर्बाद

Image credit: Internet

Rain Damages Crops: देश के अन्नदाता पर इस वक्त दोहरी मार पड़ रही है. एक तरफ कटाई का सीजन शुरू हो चुका है, तो दूसरी तरफ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने सब कुछ तबाह कर दिया है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश ने गेहूं, सरसों और दलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. खेतों में खड़ी सुनहरी फसल अब जमीन पर बिछ गई है. कई जगहों पर तो ओलों की वजह से गेहूं की बालियां पूरी तरह टूट गई हैं. किसानों का कहना है कि उन्होंने खून-पसीने से जो फसल तैयार की थी, वह अब आंखों के सामने मिट्टी में मिल रही है. (Photos : PTI)   Read More ...

free visitor counters