जॉर्ज फर्नांडिस: जिन्होंने नीतीश कुमार के साथ बिहार की राजनीति की दिशा बदल दी, विश्वास, बगावत और भावुक अंत की कहानी

Image credit: Internet

George Fernandes Nitish Kumar Relationship: भारतीय राजनीति में कुछ नाम ऐसे हो हैं जो पद और सत्ता से कहीं बड़े हैं... प्रखर समाजवादी चिंतक और नेता जॉर्ज फर्नांडिस ऐसा ही एक नाम रहे हैं! मजदूरों की आवाज से लेकर देश के रक्षा मंत्री बनने तक का उनका सफर संघर्ष, सिद्धांत और जनसेवा का प्रतीक रहा. आज उनकी जयंती है, लेकिन यह विशेष दिन केवल एक नेता को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि उस राजनीतिक विरासत को समझने का भी मौका है जिसने बिहार और देश की राजनीति को नई दिशा दी. इसी क्रम में जॉर्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार के रिश्ते में राजनीतिक साझेदारी, विश्वास, मतभेद और भावनाएं सभी रंग मौजूद रहे. समय के साथ दोनों के संबंधों में उतार-चढ़ाव आए, लेकिन इतिहास के इस तथ्य को नहीं बदला जा सकता कि बिहार की राजनीति में दोनों ने मिलकर एक नया अध्याय लिखा.   Read More ...

free visitor counters