Ground Report: नर्क जैसी बन गई जिंदगी... वोट के समय किए थे बड़े-बड़े वादे, अब हाल बेहाल! शिवनगर की गलियों में बह रहा गंदा पानी, प्रशासन चुप

Image credit: Internet

Dholpur Sewer Problem: धौलपुर के शिवनगर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था की बदहाली ने स्थानीय निवासियों का जीवन कठिन बना दिया है. कॉलोनी की सड़कों पर लगातार बह रहा गंदा सीवर का पानी न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि बीमारी और दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा भी पैदा कर रहा है. जलभराव के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों का डर लोगों को सताने लगा है. स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब पानी के बीच से गुजरती बिजली की लाइनें और खुले तार करंट का जोखिम बढ़ा देते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब समस्या से मुंह मोड़े हुए हैं. कई बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है.   Read More ...

free visitor counters