माउंट आबू घूमने का प्लान है? जानें कैसे नया रोड प्रोजेक्ट बचाएगा समय, कम होगी दूरी और बढ़ेगा पर्यटन

Image credit: Internet

Mount Abu Road Project: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू तक पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है. क्षेत्र में प्रस्तावित 23 किलोमीटर लंबे सड़क प्रोजेक्ट के पूरा होने से यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और तेज हो जाएगी. इस परियोजना का उद्देश्य माउंट आबू की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना और पर्यटकों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है. नई सड़क बनने से दूरी कम होगी, यात्रा समय घटेगा और पर्यटकों को बेहतर आवागमन का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर सड़क सुविधाओं से माउंट आबू आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.   Read More ...

free visitor counters