Video: नया घर बनाते ही न करें पेंटिंग की भूल, सिविल एक्सपर्ट ने बताया सीलन से बचने का परफेक्ट तरीका

Image credit: Internet

New House Construction Tips: नया घर बनाने के बाद गृह प्रवेश की जल्दी में अक्सर लोग तुरंत दीवारों पर पुट्टी और पेंट करा लेते हैं. लेकिन कुछ ही दिनों में दीवारों पर आई सीलन पूरी खूबसूरती को बर्बाद कर देती है. इस समस्या से बचने के लिए पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल एक्सपर्ट प्रोफेसर सौरभ कुमार ने परफेक्ट तरीका साझा किया है. प्रोफेसर सौरभ के अनुसार कंस्ट्रक्शन का काम हमेशा स्टेप बाय स्टेप होना चाहिए. कंक्रीट और पीसीसी कार्य के बाद उसे सेटल होने के लिए कम से कम 14 दिनों का समय दें. इसके बाद ही प्लास्टरिंग करें. बाहरी दीवार (आउटर वॉल) के लिए 1:4 के अनुपात में और अंदर की दीवार के लिए 1:6 के अनुपात में प्लास्टर करना सबसे सही रहता है. बाहरी दीवारों पर वॉटरप्रूफ केमिकल का इस्तेमाल जरूर करें. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्लास्टर होने के तुरंत बाद पेंट या पुट्टी न लगाएं. प्लास्टर को मजबूत बनाने के लिए कम से कम 7 दिनों तक उसकी तराई (गीला) करें और उसे सूखने दें. प्लास्टर के 7 से 14 दिनों के बाद ही पेंट कराने से सीलन की समस्या कभी नहीं होगी और आपके पैसे भी बचेंगे.   Read More ...

free visitor counters