तुम सोना-चांदी के पीछे भाग रहे, यहां पर है 400 करोड़ की कॉफी कप! आखिर कौन है इसका मालिक?
Hyderabad News: हैदराबाद के सातवें निज़ाम मीर उस्मान अली खान की शाही जिंदगी से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं. लेकिन इस बार चर्चा में हैं वे दो खास कॉफ़ी कप, जिनकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. पुरानी हवेली स्थित निज़ाम म्यूज़ियम में रखे ये टर्किश कॉफ़ी कप सोने से बने हुए हैं और इनमें सैकड़ों असली हीरे जड़े हुए हैं. बताया जाता है कि इन दोनों कपों की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 400 करोड़ रुपये आंकी जाती है.ये कप सिर्फ शाही बर्तन नहीं, बल्कि उस दौर की बेमिसाल रईसी और कारीगरी की पहचान माने जाते हैं. निज़ाम इन कपों में खास टर्किश ब्लैक कॉफ़ी पिया करते थे, जिसे उस समय शाही मेहमानों के बीच बेहद खास माना जाता था. कपों की डिजाइन में उस्मानी और भारतीय कला का अनोखा मेल दिखाई देता है. म्यूज़ियम में आने वाले पर्यटक इन कपों को देखकर सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं. यहां निज़ाम की कई और अनमोल चीजें भी मौजूद हैं, जिनमें सोने के टिफिन बॉक्स, हीरों से जड़ी तलवारें और विशाल लकड़ी की अलमारी शामिल हैं. यह कहानी सिर्फ दो कपों की नहीं, बल्कि उस दौर की है जब हैदराबाद दुनिया के सबसे अमीर और शाही शहरों में गिना जाता था. Read More ...
Related posts
Food Stories: काजू कतली तो खूब खाई होगी, क्या इसकी रोचक कहानी भी जानते हैं
क्यों अयोध्या जैसी ही धार भोजशाला की कहानी? राजा भोज ने बनवाया, खिलजी ने तोड़ा
Virat Kohli का विस्फोटक इंटरव्यू, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार दिल की बात
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
Virat Kohli का विस्फोटक इंटरव्यू, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार दिल की बात
15-05-26 06:05:07pm -
धर्मशाला में शार्दुल ठाकुर के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस को शानदार जीत
15-05-26 06:05:50pm -
पंजाब किंग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस: IPL 2026 में जीत के लिए नई रणनीति
15-05-26 06:05:36pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail