BRICS Meeting:माहौल इतना गरमा गया कि… BRICS बैठक के बीच में कूद पड़े रूस के विदेश मंत्री?
BRICS Meeting: ब्रिक्स बैठक के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। खबर है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और यूएई के विदेश राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार के बीच बातचीत के दौरान माहौल अचानक काफी तनावपूर्ण हो गया. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस और कड़े शब्दों का इस्तेमाल हुआ. हालात ऐसे बन गए कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को बीच में दखल देना पड़ा. बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद बैठक आगे बढ़ सकी. दरअसल, हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खासकर यूएई तथा ईरान के बीच बढ़ती नाराजगी को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है. चर्चा यह भी है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की यूएई से जुड़ी गतिविधियों और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को लेकर ईरान पहले से ही नाराज चल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि यूएई लगातार अपनी सुरक्षा मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, जबकि ईरान इसे अलग नजरिए से देख रहा है इसी मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है. बहस के दौरान ऊर्जा ढांचे और हमलों का मुद्दा भी चर्चा में रहा. आरोप लगाए गए कि पश्चिम एशिया में तेल और ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. यही वजह है कि यह तनाव सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक चिंता का विषय भी बन चुका है. हालांकि ब्रिक्स बैठकों में आमतौर पर ऐसे खुले टकराव की खबरें कम ही सामने आती हैं, लेकिन इस बार की बहस ने यह साफ कर दिया कि पश्चिम एशिया का संकट अब बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी असर डालने लगा है. Read More ...
Related posts
Food Stories: काजू कतली तो खूब खाई होगी, क्या इसकी रोचक कहानी भी जानते हैं
क्यों अयोध्या जैसी ही धार भोजशाला की कहानी? राजा भोज ने बनवाया, खिलजी ने तोड़ा
Virat Kohli का विस्फोटक इंटरव्यू, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार दिल की बात
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
Virat Kohli का विस्फोटक इंटरव्यू, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पहली बार दिल की बात
15-05-26 06:05:07pm -
धर्मशाला में शार्दुल ठाकुर के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस को शानदार जीत
15-05-26 06:05:50pm -
पंजाब किंग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस: IPL 2026 में जीत के लिए नई रणनीति
15-05-26 06:05:36pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail