45 दिन में तैयार, 2 महीने तक ताबड़तोड़ कमाई! किसान करें इस चीज की खेती

Image credit: Internet

बोकारो के पेटरवार प्रखंड के सरैयाटांड़ गांव के किसान संतोष कुमार महतो ने मचान विधि से बरबटी की खेती कर कम जमीन में अधिक मुनाफे का सफल मॉडल तैयार किया है. उन्होंने 50 डिसमिल जमीन में करीब ₹20 हजार की लागत से बरबटी लगाई, जो 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती है. इसके बाद लगभग दो महीने तक लगातार तुड़ाई होती है. 50 डिसमिल से 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है, जिससे करीब ₹1.50 लाख की बिक्री और लगभग ₹1.30 लाख का शुद्ध मुनाफा संभव है. किसान का कहना है कि समय पर कीट नियंत्रण और उचित देखभाल से बेहतर उत्पादन और अच्छी कमाई हासिल की जा सकती है.   Read More ...

free visitor counters