कोटा में कृषि पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, 5 वर्षीय MoU से शिक्षा, रिसर्च और ग्रामीण पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Image credit: Internet

Kota Hindi News: कोटा विश्वविद्यालय ने पर्यटन, कृषि और शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से पुणे स्थित एग्री टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ATDC) के साथ 5 वर्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) किया है. इस पहल के तहत कृषि पर्यटन, शोध, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और उद्यमिता विकास के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा. कुलगुरु प्रो. डॉ. बी.पी. सारस्वत के मार्गदर्शन में किया गया यह समझौता नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और पर्यटन एवं आतिथ्य शिक्षा अधिक रोजगारोन्मुखी बनेगी.   Read More ...

free visitor counters