Kidnapping Case: नीमराना से मासूम का अपहरण, 50 घंटे बाद मिला सुराग, नरबलि की आशंका से सनसनी
Neemrana Kidnapping Case: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना से अपहृत 22 माह के मासूम किसना को पुलिस ने करीब 50 घंटे की तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के कोसी से सकुशल बरामद कर लिया. मामले में पुलिस ने बिहार के सासाराम निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आशंका है कि अंधविश्वास और तांत्रिक क्रिया के नाम पर बच्चे का अपहरण किया गया था. मामले में नरबलि की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के पास से तांत्रिक क्रिया से जुड़ी सामग्री और कथित तौर पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है. बच्चे की तलाश में पुलिस की आठ विशेष टीमें बनाई गई थीं. टीमों ने कई राज्यों में दबिश दी और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अपहरण की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail