पाली में बन रहा 3 करोड़ का मिनी स्टेडियम, अब युवाओं को शहर छोड़ने की जरूरत नहीं, देखें वीडियो

Image credit: Internet

Mini Stadium Built In Pali At Cost Of 3 Crore : पाली के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. शहर के ऐतिहासिक बांगड़ स्कूल मैदान में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. 22 बीघा जमीन पर बन रहे इस स्टेडियम में एक साथ 1000 युवा अभ्यास कर सकेंगे. यहां 300 मीटर का रनिंग ट्रैक, फ्लड लाइट्स और बैडमिंटन, बास्केटबॉल व वॉलीबॉल के लिए आधुनिक कोर्ट्स तैयार किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि खिलाड़ी अब रात में भी प्रैक्टिस कर सकेंगे. स्टेडियम में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, पार्किंग और दर्शकों के लिए पैवेलियन जैसी सुविधाएं भी होंगी. दूसरे चरण में हॉकी, क्रिकेट नेट और खो-खो जैसे खेल भी जोड़े जाएंगे. इस प्रोजेक्ट से पाली के खिलाड़ियों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.   Read More ...

free visitor counters