Jaipur News: अंगूठी खरीदने के बहाने आई युवती, 20 लाख की ज्वैलरी लेकर भागी, पकड़े जाने पर बोली- जेल जाना है

Image credit: Internet

Jaipur Jewellery Shop Theft: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में ज्वैलरी शॉप से करीब 20 लाख रुपए कीमत की सोने की अंगूठियों का बॉक्स चोरी करने का मामला सामने आया है. युवती 3 सितंबर को निवारू रोड स्थित भवानी ज्वैलर्स पर अंगूठी खरीदने के बहाने पहुंची थी. दुकानदार ने उसे अंगूठियां देखने के लिए बॉक्स दिया, तभी मौका पाकर वह बॉक्स लेकर भाग गई. बॉक्स में 25 से ज्यादा सोने की अंगूठियां बताई जा रही हैं. हालांकि, दुकानदार त्रिलोकचंद प्रजापत ने अपने सहयोगी के साथ पीछा कर करीब 500 मीटर दूर युवती को पकड़ लिया. इसके बाद उसे झोटवाड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. युवती के पर्स से मिर्च पाउडर और चिली स्प्रे भी मिला. पूछताछ में उसने कथित तौर पर कहा कि वह जेल जाना चाहती है.   Read More ...

free visitor counters