चेन्नई से बिलासपुर जा रहे कंटेनर से हुई करोड़ों की लैपटॉप लूट का खुलासा, डीग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Image credit: Internet

Deeg Hindi News: राजस्थान के डीग जिले में पहाड़ी थाना पुलिस और DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के लैपटॉप चोरी मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी अजहरुद्दीन उर्फ हजरुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 464 लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार बरामद की है. बरामद लैपटॉप की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार चेन्नई से बिलासपुर जा रहे लैपटॉप से भरे कंटेनर को नागपुर जिले के पारसिवनी थाना क्षेत्र में कंटेनर चालक ने अपने गैंग के साथ मिलकर लूट लिया था. मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया, जिसके बाद डीग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया.   Read More ...

free visitor counters