Fish Farming Tips: गर्मियों में मछलियां क्यों हो रही बीमार? जानें तालाब में ऑक्सीजन की कमी से बचाने के उपाय

Image credit: Internet

Fish Farming Tips: भीषण गर्मी का असर अब मछली पालन व्यवसाय पर भी दिखाई देने लगा है. बढ़ते तापमान के कारण तालाबों के पानी में ऑक्सीजन का स्तर तेजी से घट रहा है, जिससे मछलियों में बीमारी और मृत्यु का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में पानी का तापमान बढ़ने से घुलित ऑक्सीजन कम हो जाती है, जिसका सीधा असर मछलियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है. कई तालाबों में मछलियां सतह पर आकर सांस लेने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं, जो ऑक्सीजन की कमी का संकेत है. मत्स्य विभाग ने मछली पालकों को नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता जांचने, तालाब में ताजा पानी डालने और एरेशन की व्यवस्था करने की सलाह दी है. समय रहते उचित प्रबंधन नहीं करने पर मछली उत्पादन में भारी नुकसान हो सकता है.   Read More ...

free visitor counters