टिफिन में लाया था मैगी, सबसे दूर जाकर चुपके-चुपके खाने लगा बच्चा, फिर क्लास में ही लगा सोने!
याद करिए बचपन का वो वक्त जब स्कूल के टिफिन में मैगी ले जाना सबसे ज्यादा खुशी देने वाला एहसास होता था. हर बच्चा अपने पैरेंट्स से जिद करता था कि उसे भी स्कूल में मैगी दी जाए. जिस दिन मिल जाती थी, उस दिन बच्चा सारे बच्चों से अलग हटकर मैगी को खा लेता था. ऐसा ही नजारा हाल ही में एक वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला. इंस्टाग्राम अकाउंट @odi_dimwa पर पिछले साल एक वीडियो पोस्ट किया गया था जो अभी भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा क्लासरूम में सबसे अलग हटकर मैगी खाता नजर आ रहा है. उसके बगल में एक कुरकुरे का पैकेट भी रखा है. अंत में वो क्लासरूम में सोता हुआ भी दिखाई दे रहा है. वो बेहद क्यूट लग रहा है और लोगों ने कमेंट सेक्शन में उसपर खूब प्यार बरसाया. इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.) Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail