रबी फसलों पर मौसम की मार, मगर सीकर का प्याज किसानों के चेहरे पर लाया मुस्कान

Image credit: Internet

सीकर जिले में इस रबी सीजन में मौसम गेहूं और चना जैसी फसलों के लिए अनुकूल नहीं रहा, लेकिन प्याज की खेती किसानों के लिए राहत लेकर आई है. शुष्क मौसम और उन्नत कृषि तकनीकों के कारण इस वर्ष प्याज की पैदावार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है. जिले में करीब 50 हजार किसानों ने 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज की बुवाई की है. कृषि विभाग के अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पादन में औसतन 10 क्विंटल की वृद्धि हो सकती है. इससे कुल उत्पादन 7 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे किसानों की आय और बाजार आपूर्ति दोनों मजबूत होंगी.   Read More ...

free visitor counters