काले-पीले हो गए भैंस के दांत, शख्स ने यूं रगड़ कर चमकाया, Smile ने जीत लिया लोगों का दिल

Image credit: Internet

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको मजेदार वीडियो नजर आ जायेंगे. लाइफ की टेंशन और फ़िक्र इन वीडियोज को देखकर इंसान एक मिनट के लिए भूल जाता है. आपने लोगों को अपने दांत पेस्ट से चमकाते हुए तो कई बार देखा होगा. लेकिन इस बार एक भैंस के दांतों की चमक ने लोगों का दिल जीत लिया. इंस्टाग्राम पर @aaminmagic नाम से बने अकाउंट पर एक शख्स ने भैंस के दांतों को चमकाने का वीडियो शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में भैंस के दांत काले और पीले नजर आ रहे थे. लेकिन इसके बाद शख्स ने कपड़े धोने वाले ब्रश पर पेस्ट लगाकर भैंस के दांत रगड़ दिए. सफाई के बाद युवक ने भैंस के सफ़ेद चमकीले दांत भी दिखाए. इस मजेदार वीडियो ने एक ही दिन में लाखों व्यूज बटोर लिए हैं.   Read More ...

free visitor counters