बरसात में बार-बार फट जाता है गाय का दूध? पशुपालक ने बताए आसान उपाय, नहीं होगा नुकसान

Image credit: Internet

देवघर के पशुपालकों के अनुसार मानसून में बढ़ी नमी के कारण दूध जल्दी फटने की समस्या आम हो जाती है, क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इससे बचने के लिए दूध निकालने के तुरंत बाद उसे छानकर उबालना चाहिए और साफ, सूखे बर्तन में रखना चाहिए. गाय के थनों और दुहने वाले व्यक्ति के हाथों की सफाई भी जरूरी है. फ्रिज न होने पर दूध के बर्तन को ठंडे पानी में रखकर सुरक्षित रखा जा सकता है. पशुपालक जयकांत राय बताते हैं कि स्वस्थ पशु, साफ-सफाई और समय पर दूध को संभालने से दूध की गुणवत्ता बनी रहती है और नुकसान से बचा जा सकता है.   Read More ...

free visitor counters