जयपुर कलेक्ट्रेट में ACB की बड़ी कार्रवाई, ADM-ईस्ट के निजी सहायक को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Image credit: Internet

जयपुर कलेक्ट्रेट में ACB की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी की जयपुर ग्रामीण चौकी ने ADM-जयपुर ईस्ट के निजी सहायक मुकेश कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पर सरकारी परीक्षाओं में लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाली कंपनी के बिल पास कराने के बदले 1.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है. एसीबी ने आरोपी के कार्यालय से एक लाख रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर जब्त की है. मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.   Read More ...

free visitor counters