टेलीग्राम पर मिला डिलीवरी बॉय का ऑफर, रूस पहुंचते ही फंसा रायपुर का युवक; अब लगाई मदद की गुहार

Image credit: Internet

टेलीग्राम पर डिलीवरी बॉय की नौकरी का ऑफर मिलने के बाद रूस गया रायपुर का युवक अब मुश्किल में फंस गया है. 38 साल के टिकेश्वर साहू सितंबर में बेहतर कमाई की उम्मीद लेकर रूस पहुंचे थे. परिवार का आरोप है कि वहां उन्हें झूठे मामले में फंसाकर हिरासत में ले लिया गया और रूसी सेना में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है. टिकेश्वर की पत्नी मनोरमा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और रायपुर पुलिस कमिश्नर से मदद मांगी है. परिवार के मुताबिक टिकेश्वर की तबीयत भी ठीक नहीं है. उन्हें थायरॉइड की दवा नहीं मिल रही है. परिजन उनकी सुरक्षित भारत वापसी चाहते हैं.   Read More ...

free visitor counters