आपका बेटा अफसर बन गया! अभिषेक सिंह ने किचन में कही ये बात, सुन भावुक हुई मां, सात साल के संघर्ष से भरी है सफलता की कहानी

Image credit: Internet

Success story: रायबरेली के माधव खेड़ा गांव के अभिषेक सिंह ने सात साल की तैयारी और पांच बार असफल होने के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्राविधिक कृषि सहायक परीक्षा पास की. वह बताते हैं कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई और इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने शिवगढ़ कस्बे के श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज से पूरी की. उसके बाद कृषि स्नातक की पढ़ाई के लिए उन्होंने टीडी कॉलेज जौनपुर में दाखिला लिया वहां से कृषि विषय से वर्ष 2018 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए.   Read More ...

free visitor counters