कभी था साधारण गांव, आज है डीडवाना की सबसे VVIP पंचायत, जानें कैसे बदली मंडा बासनी की तकदीर

Image credit: Internet

Didwana VVIP Village: डीडवाना जिला बनने के बाद मंडा बासनी ग्राम पंचायत की पहचान पूरी तरह बदल गई है. जिला प्रशासन के अधिकांश प्रमुख कार्यालय, जैसे कलेक्टर कार्यालय, मिनी सचिवालय और सिविल लाइंस इसी पंचायत क्षेत्र में विकसित हो रहे हैं. आने वाले समय में करीब 15 नए सरकारी कार्यालय भी यहीं संचालित होंगे. प्रशासनिक गतिविधियों के तेजी से बढ़ने के कारण लोग अब मंडा बासनी को जिले की सबसे वीवीआईपी ग्राम पंचायत कहने लगे हैं. बेहतर सड़क संपर्क, तेजी से हो रहे विकास और बढ़ती सरकारी मौजूदगी ने इस पंचायत को डीडवाना के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल कर दिया है.   Read More ...

free visitor counters