Monsoon Update: जून सूखा गया, जुलाई क्या राहत लाएगा? आखिर क्यों गलत हो रही हैं भविष्यवाणियां

Image credit: Internet

Monsoon Update: देशभर में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार मौसम की चाल कुछ अलग ही नजर आ रही है. मौसम विभाग के कई पूर्वानुमान अब तक सही साबित नहीं हुए हैं और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून तय समय पर नहीं पहुंच पाया. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, झारखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि गर्मी और उमस लगातार परेशान कर रही है. आंकड़ों की बात करें तो 1 जून से 27 जून के बीच देशभर में करीब 43% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है. मेघालय, गुजरात, मणिपुर, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इसके पीछे कई वजहें हैं, जिनमें ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, कमजोर सोमाली जेट और मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO) जैसी मौसमीय गतिविधियां शामिल हैं. किसानों के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि खरीफ फसलों की बुआई का समय चल रहा है. समय पर बारिश नहीं होने से खेती पर असर पड़ सकता है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादल तो आ रहे हैं, लेकिन अच्छी बारिश नहीं हो रही. फिलहाल मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के पहले हफ्ते में उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो सकता है. हालांकि मौसम की अनिश्चित चाल को देखते हुए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.   Read More ...

free visitor counters