Ground Report: मऊ के राजकीय अस्तपताल में कागज में 15 बेड, धरातल पर एक भी नहीं, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Image credit: Internet

मऊ के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में कागज पर 15 बेड हैं, लेकिन धरातल पर एक भी बेड नहीं है. इससे मरीजों को मजबूरन महंगे प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है. अस्पताल पर इलाज कराने आए प्रेमचंद प्रजापति बताते हैं, कि जो मरीज ज्यादा परेशान रहते हैं या गंभीर रूप से बीमार रहते हैं. वह यहां इलाज कराने आते हैं तो बेड की कोई सुविधा नहीं मिलती है. जिससे वह यहां इस अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाते हैं और उन्हें प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है. जहां उन्हें महंगे खर्च इलाज में करने पड़ते हैं, यदि इस आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजो को भर्ती होने के लिए बेड की व्यवस्था होती तो उन्हें महंगे खर्च करके इलाज नहीं कराने पड़ते.   Read More ...

free visitor counters