गर्मी में फिट रहने का आसान तरीका, मिनटों में तैयार करें प्रोटीन सलाद

Image credit: Internet

गर्मी के दिनों में हल्का, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन की तलाश है, तो प्रोटीन सलाद एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह सलाद न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को जरूरी प्रोटीन और ऊर्जा भी देता है, जिससे दिनभर तरोताजा महसूस होता है. इसे बनाने के लिए उबला चना, अंकुरित मूंग और मटर को एक बर्तन में लें. इसमें बारीक कटा प्याज, उबला आलू, टमाटर और खीरा मिलाएं. अब स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. चाहें तो हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल सकते हैं. यह सलाद पोषण से भरपूर होता है. चना और मूंग प्रोटीन देते हैं, जबकि खीरा और टमाटर शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. आलू से मिलने वाला कार्बोहाइड्रेट लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है.   Read More ...

free visitor counters