48°C की आग उगलती गर्मी में निकाला अनोखा जुगाड़! बीकानेर के टीचर की स्कूटी बनी कूल कैप्सूल

Image credit: Internet

Bikaner Viral Jugaad News: राजस्थान की भीषण गर्मी में जहां दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं बीकानेर के एक युवक ने लू और तपती धूप से बचने का ऐसा अनोखा तरीका खोज निकाला है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. 48 डिग्री तापमान के बीच शहर की सड़कों पर दौड़ रही यह खास स्कूटी इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.बीकानेर के आनंद मेहरा ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर एक विशेष पारदर्शी कवर लगवाया है, जो उन्हें तेज धूप, गर्म हवाओं और धूल से बचाने का काम करता है. दूर से देखने पर यह स्कूटी किसी छोटे बंद वाहन जैसी नजर आती है. खास बात यह है कि आनंद पेशे से शिक्षक हैं और स्कूल की ड्यूटी पूरी करने के बाद स्विगी डिलीवरी पार्टनर के रूप में भी काम करते हैं. रोजाना 100 किलोमीटर तक सफर और 25 से ज्यादा फूड डिलीवरी के बीच यह अनोखा जुगाड़ उनके लिए राहत का बड़ा सहारा बन गया है.आनंद बताते हैं कि सोशल मीडिया पर ऐसा कवर देखने के बाद उन्होंने इसे मंगवाया था. अब न केवल धूप का असर कम महसूस होता है, बल्कि तेज गर्म हवाओं से भी काफी राहत मिलती है. बीकानेर की झुलसा देने वाली गर्मी के बीच एक शिक्षक और डिलीवरी बॉय का यह अनोखा प्रयोग लोगों को यह संदेश भी दे रहा है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी नई सोच और छोटे नवाचार जिंदगी को आसान बना सकते हैं. आखिर कैसी है यह खास स्कूटी और क्यों बन गई पूरे शहर में चर्चा का विषय, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट.   Read More ...

free visitor counters