जेल में गोलियां चलाकर भागे 2 पाकिस्तानी कैदी, जम्मू में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश!

Image credit: Internet

Horror Video: जम्मू-कश्मीर के आर.एस. पुरा सेक्टर में सोमवार की शाम हड़कंप मच गया. एक जुवेनाइल ऑब्ज़र्वेशन होम से तीन कैदी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए. फरार होने वाले इन कैदियों में दो की पहचान पाकिस्तानी नागरिक अहसान अनवर और मोहम्मद सनाउल्लाह के रूप में हुई और तीसरा भगोड़ा आर.एस. पुरा का ही स्थानीय निवासी करनजीत सिंह उर्फ गुग्गा है. यह पूरी वारदात शाम करीब पांच बजकर पांच मिनट की है. इसका एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह इन कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई की और उन पर हमला बोलकर भागने में सफल रहे. सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पुलिस इन तीनों खतरनाक भगोड़ों की तलाश में जगह-जगह सघन छापेमारी कर रही है.   Read More ...

free visitor counters