पिस्‍टल नहीं वह तो लाइटर था... कर लिया ₹1.5 करोड़ में जान का सौदा, 5 अरेस्‍ट के बाद सामने आया पूरा सच

Image credit: Internet

दिल्ली के सेंट्रल जिले में 7 सितंबर को हुई करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कैश लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पेमेंट कलेक्शन एजेंट करीब 3 करोड़ रुपये लेकर ऑटो से सफदरजंग जा रहा था, तभी गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर एक बैग लूट लिया. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 1 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. जांच में पता चला कि आरोपियों ने चांदनी चौक में कैश की रेकी की थी. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लूट में असली पिस्टल नहीं, बल्कि पिस्टलनुमा लाइटर इस्तेमाल किया गया था.   Read More ...

free visitor counters