एक भेड़ से 70 तक का सफर! रामपुर के किसान रामगोपाल ने भेड़पालन से बदली किस्मत

Image credit: Internet

Sheep Rearing Tips: रामपुर के साधारण किसान रामगोपाल ने भेड़पालन से अपनी किस्मत बदल ली है. उन्होंने सिर्फ एक देसी भेड़ से शुरुआत की थी और आज उनके पास 70 से अधिक देसी नस्ल की भेड़ें है. भेड़पालन अब उनकी नियमित आमदनी का मजबूत जरिया बन चुका है. रामगोपाल बताते है कि हर साल करीब 25 मेमने बिक जाते है और अच्छी बात यह है कि उन्हें मंडी नहीं जाना पड़ता, घर से ही खरीदार पहुंच जाते है. उनके मुताबिक देसी नस्ल की भेड़ें कम खर्च में ज्यादा मुनाफा देती है. जल्दी बीमार नहीं पड़तीं और मौसम के अनुसार ढल जाती है. सही देखभाल, साफ बाड़ा, संतुलित चारा और ठंड में विशेष सुरक्षा से भेड़ें 12 महीने में बेचने लायक हो जाती है. एक भेड़ 8 हजार रुपये तक बिकती है, जिससे सालभर अच्छी आमदनी बनी रहती है.   Read More ...

free visitor counters